Principal Message

Principal Message

महाविद्यालय परिवार की ओर से मैं आप सभी का स्वागत तथा अभिनंदन करती हूं। हमारा महाविद्यालय 1 अगस्त सन् 1985 से सतत् रूप से संचालित है। महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तथा स्नातकोत्तर स्तर पर वाणिज्य की कक्षाएं संचालित है। हमारे यहां सह-शिक्षा चलती है। महाविद्यालय में रेड रिबन, रेड क्रॉस एवं एन.एस.एस इकाई भी विद्यमान है। महाविद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक गतिविधियां वर्ष पर्यंत चलती रहती है। हम पूर्ण रूप से नवाचार एवं सतत् विकास में अग्रसर हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ अनुभवी एवं कुशल सहायक प्राध्यापको एवं कार्यालयीन कर्मचारियों की टीम है, जो छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के साथ मानवता, संस्कार,आत्म मूल्यांकन, पर्यावरण संरक्षण एवं खेल भावना आदि को विकसित करने में अपना मार्गदर्शन प्रदान करते है।महाविद्यालय भविष्य में रोजगार पूरक पाठ्यक्रम भी संचालित करने में प्रयासरत है जिससे विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके। यह महाविद्यालय देश को एक आदर्श नागरिक प्रदान ही नहीं कर रहा है अपितु विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र सेवा हेतु श्रेष्ठ प्रतिभाएं भी समर्पित करने में अग्रसर है।


डॉ.श्रीमती सीमा गुप्ता
Principal 
शास‌‌कीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय, नंदिनीनगर (अहिवारा), जिला-दुर्ग (छ•ग•)