शैक्षणिक पाठ्यक्रम कीभांति इस महाविद्यालय में पाठ्येत्तर में गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दृष्टि से इस महाविद्यालय में निम्नलिखित व्यवस्थाएं है :-

1) खेलकूद (जिम एवं खेल के मैदान की सुविधा) -

         छात्र-छात्राओं केव्यक्तित्व के बहुमुखी विकास के उद्देश्य से महाविद्यालय में खेलकूद की समुचितव्यवस्था की गई है । जिसमें यू. जी. सी. व्दारा प्रदत्त जिम एवं शासन की ओर सेखेलकूद का प्रशिक्षण देने के लिए एक राजपत्रित क्रीडा अधिकारी नियुक्त है । इसकेअलावा प्राचार्य व्दारा प्रतिवर्ष एक क्रीडा समिति का गठन किया जाता है । यह समितिखेलकूद संबंधी गतिविधियों का संचालन एवं नियंत्रण करती है । महाविद्यालय व्दाराखेलकूद संबंधी दी जा रही सुविधाओं का विवरण निम्नानुसार है ।

     क) इन्डोर  (1) टेबल टेनिस (2) केरम (3) शतरंज
     ख) आउटडोर  (1) कबड्डी (2) खो खो  (3) क्रिकेट  (4) व्हालीबाल (5) एथलेटिक़्स

2) एन.सी.सी. - विद्यार्थियों में अनुशासनतथा राष्ट्र भावना के विकास हेतु छात्राओं के एन.सी.सी. में हिस्सा लेने की सुविधाउपलब्ध है ।

3) राष्ट्रीय सेवा योजना – (एन.एस.एस.)- छात्रों को समाज सेवा तथाजनकल्याण के कार्यो का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से महाविद्यालय में राष्ट्रीयसेवा योजना की व्यवस्था की गई है । इस व्यवस्था के तहत् वर्ष भर विभिन्नगतिविधियों एवं वार्षिक शिविर के आयोजन व्दारा छात्रों को समाज एवं राष्ट्र केप्रति उनके दायित्वों को गंभीरता से पूर्ण करने का प्रशिक्षण दिया गया है ।सम्प्रति महाविद्यालय में सेवा योजना की इकाई कार्यरत है । इसके अंतर्गतयोग्यतानुसार विश्वविद्यालय व्दारा बी एवं सी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है ।

4) युथ रेडक्रास सोसायटी - महाविद्यालय के छात्रसदस्यों व्दारा ही छात्रों का सर्वोगीण विकास, इनमें स्वप्रेरित सेवाभावजागृत करने, रोगियों, पीडितों अशक्त तथा असहायों के प्रति संवेदनशीलताबढाने के लिए रेडक्रास सोसायटी का गठन किया जाता है । इसके अंतर्गत समय-समय परविभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा ।

5) छात्र संघ - छात्र-छात्राओं मेंलोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विश्वास पैदा करने तथा नेतृत्व की क्षमता विकसितकरने के उद्देश्य से हर सत्र में छात्र संघ का गठन गुणानुक्रम के आधार पर कियाजाता है । छात्र संघ महाविद्यालय प्रशासन तथा विद्यार्थियों के बीच समन्वय स्थापितकरने का कार्य करता है ।

6) कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ - छात्र-छात्राओं को कैरियरके चुनाव में सहयोग देने तथा मार्गदर्शन के लिए कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ का गठनकिया जाता है । इसके अंतर्गत विविध क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों को महाविद्यालयमें आमंत्रित किया जाता है । विविध क्षेत्रों से रोजगार संबंधी जानकारियां प्राप्तकर विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जाती है । इस प्रकोष्ठ व्दारा प्रतियोगीपरीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाता है ।

7) विभिन्न सर्टीफिकेट पाठ्यक्रम - विद्यार्थियों मेंअन्तर्निहित कलात्मक अभिरुचियों एवं प्रतिभाओं के विकास के लिए निम्नलिखितअल्पकालीन प्रमाण पत्र के पाठ्यक्रम प्रारंभ किये जा रहे है । अपनी अभिरुचि एवंरुझान के अनुरुप इनमें से किसी में वे स्वेच्छा से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं ।

1. स्पोकन इंग्लिश एंड क्रियेटिव राइटिंग ।
2. रचनात्मक लेखन एवं पत्रकारिता ।
3. नाट्य कार्यशाला ।
4. कम्प्यूटर – एम.एस. आफिस, प्रोग्रामिंग ।
5. सुगम संगीत ।
6. रोजगारमूलक प्रशिक्षण ।
7. कबड्डी, फुटबाल एवंव्हालीबाल हेतु प्रशिक्षण शिविर ।
8) वनस्पति उद्यान - महाविद्यालय के प्रांगण में अति सुन्दर वनस्पति उद्यान है ।
9) सूचना का अधिकार - महाविद्यालय में सूचना के अधिकार के तहत पूछे जाने संबंधीएक समिति गठित है ।